अभिमन्यु के पुत्र क्या नाम था?

 महाभारत के अनुसार दुर्योधन के बाद प्रतिशोध स्वरूप अश्वत्थामा ने ब्रह्मास्त्र चलाकर गर्भ में पल रहे अभिमन्यु के बेटे को मारने की कोशिश की। लेकिन भगवान कृष्ण ने उसे बचा लिया। बच्चे का नाम था परीक्षित।

महाभारत के अनुसार कुरुवंश के परिक्षिण (समाप्त) होने पर जन्म होने से ही वे 'परीक्षित' कहलाए। यह अर्जुन के पौत्र परीक्षित ही आगे चलकर हस्तिनापुर के सिंहासन पर आसीन हुए । राज्यप्राप्ति के बाद गंगातट पर उन्होंने तीन अश्वमेध यज्ञ किए जिनमें अंतिम बार देवताओं ने प्रत्यक्ष आकर बलि ग्रहण किया था।

इनके विषय में सबसे मुख्य बात यह है कि इन्हीं के राज्यकाल में द्वापर का अंत और कलियुग का आरंभ होना माना जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

Why should one keep eating green chilies?

Exploring the Delightful Fusion: Peanut Butter Whiskey

Unai Simon's Penalties Heroics Give Spain UEFA Nations League Title: Croatia vs Spain Score and Result